मधेपुरा, जुलाई 17 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा पूर्वी क्षेत्र संख्या 23 के जिला परिषद सदस्य रीता देवी के पति टुन्नी उर्फ जय प्रकाश मंडल का निधन हो गया। वे पिछले डेढ़ साल से बीमार थे। गांव में शव की अंतिम यात्रा का नगर भ्रमण के बाद भागलपुर के गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव, जिप सदस्य अनिकेत कुमार मेहता, जदयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद, भाजपा जिला मंत्री अरुण मंडल, जदयू युवा अध्यक्ष नित्तम गांधी, अवधेश मंडल, मनोज राणा, सुबोध मंडल, मदन मंडल दयानंद यादव आदि ने निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...