रांची, जनवरी 4 -- मांडर/चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिगोई अम्बाटोली में जिला परिषद सदस्य बिनोदित तिग्गा ने रविवार को अपने आवास पर 150 जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत पहुंचाना उनका कर्तव्य है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी, समाजसेवी शास्त्री उरांव, लूथरू मुंडा, संजय लोहरा, बिगल महतो और परबिंद लोहरा मौजूद थे। वहीं चान्हो के जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने भी मानवता की मिसाल पेश करते हुए दो दर्जन से अधिक असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...