भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बोर्ड की सामान्य बैठक में विकास और जनसमस्याओं का मुद्दा हावी रहा। कई विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की सहमति बनी तो जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) सह डीडीसी ने सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने की। बैठक में जिप के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं पर चर्चा तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं, आधारभूत संरचना के विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.