चतरा, अगस्त 17 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि। जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी नें शिवाला चौक में आजाद युवा संघ व करनी मनसा पूजा के तत्वावधान में हो रहे मनसा पूजा के कलश सह शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस मौके पर उन्होंने कलश व्रतियों के सर पर कलश रखकर कलश सह शोभायात्रा का शुभारंभ किया । इस मौके पर पूजा कमेटी के युवक व सैकड़ो कलश व्रती उपस्थित थे । कलश सह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए भद्रकाली मंदिर के उत्तर वाहिनी नदी पहुंची जहां पुजारी कामेश्वर तिवारी के द्वारा कलश में जल भरवारा गया । इसके पश्चात पुन: कलश सह शोभा यात्रा पूजा पंडाल पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.