हाजीपुर, फरवरी 19 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार उर्फ दीपू पर लगे गंभीर आरोपों पर सुनवाई करते हुए तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई के बाद फैसला आने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मालूम हो कि पिछले वर्ष अगस्त माह में जंदाहा की जिला परिषद रीना रागिनी ने जिला परिषद अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कमिश्नर को आवेदन भेजकर शिकायत की थी। उस दौरान कमिश्नर को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया था कि जिला परिषद की बैठक समय पर नहीं होती है। बिना बैठक के ही योजनाओं में बंदरबांट होता है। यही नहीं पद के दुरुपयोग का भी आरोप जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू पर लगाया गया था। इस मामले में आयुक्त के यहां से मामले की जांच करने का आदेश जिलाधिकारी...