धनबाद, जनवरी 21 -- धनबाद, संवाददाता जिला परिषद अध्यक्ष सह रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष शारदा सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा को शोकॉज किया है। शारदा सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना के तहत जितने भी काम हो रहे हैं या पूरे हो चुके हैं, उनके विस्तृत विवरण के साथ अधीक्षक को गत 10 जनवरी को जिला परिषद कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन उक्त तिथि को अधीक्षक न तो कार्यालय में उपस्थित हुए और न ही इसकी पूर्व सूचना दी। इसके कारणों से भी अवगत नहीं कराया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने इसे कार्य के प्रति अनुशासनहीनता बताया है। जिला परिषद अध्यक्ष ने सदर अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे 27 जनवरी तक अपने स्पष्टीकरण के साथ स्वयं अधोहस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.