गढ़वा, जनवरी 27 -- रमना। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय गम्हरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा छात्र हित में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में एसबीआई फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए संसाधनों की उपयोगिता पर बल दिया। मौके पर बीडीओ विकास पांडेय भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...