पाकुड़, जनवरी 1 -- जिप अध्यक्ष ने बांटा कंबल पाकुड़िया, एक संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष पाकुड़ जूली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम ने ठंड को देखते हुए बुजुर्गों के बीच विभिन्न गांव में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत लागडूम पंचायत के चिरुडीह, बरमसिया और मोहुलपहाड़ी पंचायत अंतर्गत बालीडीह, तिलबरिया और बासितकुंडी पंचायत के लख़ीपोखर गांव में असहाय बुजुर्ग व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य रूप से कंबल वितरण प्रोग्राम में लकी पोखर के प्रधान मनोज हेंब्रम, वार्ड सदस्य रेणुका मरांडी, रविन्द्र मरांडी, जियोन मरांडी महाशय सुशील मुर्मू अन्य मौजूद थे। जिप अध्यक्ष ने असहाय बुजुर्गों से ठंड में अनावश्यक बाहर न जाने का सलाह दिया एवं गर्म जल पीने को कहा। साथ ही साथ ग्राम वासियों को नये साल की शुभकामनाएं दी। फोटो संख्या-04- कंबल वि...