धनबाद, दिसम्बर 17 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बेहराकुदर पंचायत के लेढ़ीडुमर गांव में मंगलवार को दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी अनुज सिंह के आवास परिसर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के अलावा विधायक प्रतिनिधि गौतम सिंह, अनुज सिंह, बेहराकुदर मुखिया जालिम रजक, धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज जॉन एक अध्यक्ष निपु सिंह, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...