गढ़वा, अगस्त 14 -- गढ़वा। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंच शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के आदिवासी और हाशिये पर खड़े लोगों के मार्गदर्शक, झारखंड के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन अपूर्णीय क्षति है। शिबू सोरेन राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि अपने लोगों के अधिकारों की लड़ाई का हथियार बनाया। उनकी विरासत हर न्यायप्रिय इंसान को संघर्ष के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने राजनीति को सत्ता पाने का साधन नहीं, बल्कि अपने लोगों के अधिकार वापस लेने का हथियार माना था। वे झारखंड के पहले ऐसे बड़े नेता थे जिन्होंने खुलेआम कहा था कि जमीन, जंगल और जल हमारी पहचान है, इसे छीनने वालों से समझौता नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.