धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद जिले में संचालित आयुष्मान और रखरखाव योजना की जानकारी लेने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक और सिविल सर्जन को अपने कार्यालय बुलाया था। इसके लिए दोनों अधिकारियों को जिला परिषद की ओर से पत्र भी जारी किया गया था। दोनों को मिलने के लिए 9 और 10 जनवरी का समय दिया गया था। इसके बावजूद भी अधीक्षक और सिविल सर्जन जिला परिषद अध्यक्ष से मिलने नहीं पहुंचे। इस मामले को लेकर जिप अध्यक्ष नाराजगी जतायी है। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल का संचालन हो रहा है। इन दोनों अस्पतालों के माध्यम से आयुष्मान योजना भी चल रही है। इसी की जानकारी के लिए दोनों अधिकारियों को बुलाया गया था, लेकिन दोनों अधिकारी ...