गिरडीह, मार्च 18 -- बेंगाबाद। जिप अध्यक्ष मुनिया देवी के छोटा पुत्र आशीष कुमार पर हमला करनेवाले हमलावर सूरज तुरी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 40/2025 से जुड़ा हुआ है। बतला दें कि होली के दिन यानी कि शुक्रवार सुबह में वे अपनी दादी मां को लेकर गिरिडीह से नवडीहा अपना पैतृक आवास स्कॉर्पियो से जा रहे थे। छोटकी खरगडीहा चौक पर होली खेल रहे हुड़दंगियों की जमात से किसी बात को लेकर बहस हो गई और जिप अध्यक्ष के पुत्र के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। स्कार्पियो का शीशा भी तोड़ कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस सिलसिले में भुक्तभोगी के आवेदन के आधार पर थाना में कुछ लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। सीसी कैमरा फुटेज के सहारे पुलिस ने हमलावर सूरज तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.