जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- जिप अध्यक्ष के खिलाफ लगातार दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश लगातार दूसरे दिन भी की गई। मंगलवार को जिप सदस्य दीपिका बेसरा के नेतृत्व में नौ जिला परिषद सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) निरंजन कुमार को सौंपा। हालांकि, आवेदन सौंपने के समय हस्ताक्षर करने वाले सदस्यों में से एक की अनुपस्थिति के कारण डीडीसी ने आवेदन को स्वीकार न करते हुए अपने पास रख लिया। गौरतलब है कि इससे पूर्व सोमवार को भी अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया गया था। लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण उसे स्वीकार नहीं किया गया था। मंगलवार को पुनः आवेदन सौंपे जाने के बाद नियमों के तहत विशेष बैठक बुलाने की प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट होने का...