भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर। सच्चिदानंद नगर कॉलोनी में अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अध्य्क्ष ई. महेंद्र प्रसाद मंडल के आवास पर नये जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल की ताजपोशी पर 'स्वागत सह खुशी भोज' का आयोजन किया गया। ई. महेंद्र मंडल ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि जनता की आस और विश्वास पर खड़े उतरकर अब बिपिन मंडल उस असीम संभावनाओं को साकार करें। जिसकी उम्मीद ग्रामीण लोगों को सदियों से है। मौके पर महामंत्री अरुण कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष हीरालाल मंडल, अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अंकेक्षक त्रिलोकीनाथ दिवाकर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रबिया खातून, डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...