बिजनौर, दिसम्बर 24 -- धामपुर-स्योहारा मार्ग ओवर टेक करते एक जिप्सी सामने से आ रहे एक ऑटो से टकरा गई। टक्कर से ऑटो खाई में पलट गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंची महिला को मृत घोषित कर दिया। बुधवार की दोपहर धामपुर स्योहारा मार्ग स्थित ग्राम हैंजारी के पास स्योहारा से धामपुर की ओर आ रहे ऑटो की सामने से आ रही जिप्सी से टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। टेंपो सवार शाहीन (35 वर्ष ) पत्नी मोहम्मद नफीस निवासी ग्राम मुस्तफापुर तैय्यब थाना, शेरकोट घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों शाहीन को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से जिप्सी को कब्जे में ले लिया। उ...