सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कैथापुर गांव में जिपं सदस्य के पति और बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में चल रहे आरसीसी मार्ग निर्माण के दौरान अनुसूचित जाति के युवक को जातिसूचक गालियां दीं, लाठी-डंडों से जमकर मारापीटा। चुनाव बाद पूरे परिवार को खत्म करने की खुलेआम धमकी दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पीड़ित का मुकदमा अब तक नहीं दर्ज किया जा सका है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कैथापुर (ठुठूआ) निवासी अनुसूचित जाति के राम शिरोमणि पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में आरसीसी मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को वह अपने नलकूप से निर्माण कार्य के लिए पानी दे रहे था। इसी दौरान वार्ड नंबर 40 की जिला पंचायत सदस्य साबिरा बानो के पति सईद अहमद पुत्र करम अली,...