उन्नाव, फरवरी 21 -- उन्नाव। जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को हरी झंडी दी। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क, पुलिया, नाला और खड़ंजा निर्माण को प्राथमिकता दी। शनिवार दोपहर तीन बजे विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। शुरुआत अपर मुख्य अधिकारी ओपी सिंह ने पिछली बैठक की कार्रवाई प्रस्तुत करते हुए की। इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए तैयार लगभग 50 करोड़ रुपये की विकास कार्ययोजना सदन के सामने रखी गई। दस्यों ने चर्चा के बाद प्रस्तावित कार्ययोजना को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी। इस धनराशि से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। विशेष रूप से गांवों मे...