रुद्रप्रयाग, नवम्बर 22 -- रुद्रप्रयाग जिला पंचायत की रिक्त चल रही बजीरा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता देवी ने 1111 मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नीलम देवी को चुनाव में परास्त किया। भाजपा-कांग्रेस के बीच इस सीट के लिए बड़ी टक्कर चल रही थी। ऐसे में भाजपा ने जीत पाते ही सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और इसे मतदाताओं की जीत बताया। शनिवार सुबह जखोली ब्लॉक में रिर्टनिंग ऑफीसर खुशवंत सिंह चौहान की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उप चुनाव की मतगणना शुरू हुई। करीब ढ़ाई घंटे में परिणाम भी घोषित कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफीसर खुशवंत सिंह चौहान ने विजेता नीता देवी को जीत का प्रमाण पत्र जारी किया। बजीरा सीट से हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता देवी को 2532 मत मिले जबकि कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.