बांदा, जनवरी 1 -- बांदा, संवाददाता। शहर के कालका चौराहा (पल्हरी) में जिला पंचायत की भूमि पर 45 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। बुधवार को जिला पंचायत की टीम ने सर्वे किया तो मामले का खुलासा हुआ। अवैध कब्जा करने वालों ने बेशकीमती जमीन में मकान बना रखे हैं। इन्हें नोटिस जारी कर सप्ताह भर का मौका दिया गया है। वह जिला पंचायत आकर साबित करेंगे कि जिस जमीन में उनका मकान बना है, वह भूमिधरी है। अन्यथा मकानों पर बुल्डोजर चलेगा। शहर में पल्हरी से लेकर कालका चौराहा तक जिला पंचायत की कई बीघे बेशकीमती भूमि है। दशकों से इस भूमि की तरफ ध्यान न दिए जाने का नतीजा यह रहा कि लोगों ने इसे भूमिधरी बनाकर कब्जा कर लिया और मकान खड़े कर रहने लगे। कार्यकारी अधिकारी डॉ.सुजीत कुमार मिश्र ने जेई व अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ बुधवार को कालका चौराहा (पल्हरी) के पास विभ...