बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता जिला पंचायत की कई एकड़ जमीन लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए। कहीं कारखाना तो कहीं क्लीनिक व मार्केट संचालित हो रही हैं। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत के अधिकारियों ने सर्वे कराया तो अवैध कब्जे में आधा सैकड़ा मकान व कारखाना व दुकानें बनी मिलीं। अधिकारियों ने 49 लोगों को नोटिस भेजी है और सप्ताह भर में अवैध कब्जा खाली करने तथा कागजात के साथ जिला पंचायत में उपस्थित होने की चेतावनी दी है। शासन ने जिला पंचायत के अधिकारियों को सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। इसके तहत जिला पंचायत ने अभी तक करीब एक सैकड़ा लोगों को नोटिस व चेतावनी दी है। कार्यकारी अधिकारी ने अवर अभियंता के साथ शुक्रवार को शहर के कालका चौराहा और गायत्री नगर में सर्वे कराया। तो यहां 49 लोगों का अवैध कब्जा मिला। इसमें हथकरघा बुन...