फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- बहुआ।जिला पंचायत सदस्य के भाई ने कोयला भट्टी में मजदूरी कर रही किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अगवा कर शहर ले गया। वहां कई दिनों तक शोषण करने के बाद पांच नवंबर को गांव किनारे छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ललौली थाना के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह जिला पंचायत सदस्य ललौली मोहम्मद सलमान की कोयला भट्ठी में मजदूरी करती थी। कोयला भट्ठी की देखरेख उसका भाई नावेद करता था। काम के सिलसिले में नावेद उसे अक्सर फोन करता था। 30नवम्बर को नावेद उसे बहला फुसलाकर कर शादी का झांसा देकर फतेहपुर ले गया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बांदा लेकर चला गया। पांच दिसंबर को उसे ललौली के पलटूपुर रोड किनारे छो...