मेरठ, दिसम्बर 7 -- शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में संस्कार और प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को देव दर्शन विधि के बारे में बताया गया। सौरभ जैन के संयोजन में शिविर का शुभारंभ किया गया। सौरभ जैन ने बताया मंदिर में प्रवेश के समय निसहि का तीन बार उच्चारण करते हुए प्रवेश करना चाहिए। भगवान के समक्ष नतमस्तक होना चाहिए। यह प्रकिया तीन प्रकार की होती है। प्रथम अष्टांग, दूसरी पंचांग, तीसरी ग्वांग। पहली दो नमस्कार पुरुषों द्वारा और तीसरी प्रकार का नमस्कार महिलाओं द्वारा की जाती है। देवेंद्र जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी क्रियाएं संपन्न कराई। सम्यक जैन ने पूजन विधि कराई। अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य वीरेंद्र जैन और अमन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा में विजेता बच्चों को प्रियंका जैन ने पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.