दरभंगा, जनवरी 7 -- लहेरियासराय। जिले में खुलेआम परिवहन विभाग के टैक्स की चोरी हो रही है और पदाधिकारी अनजान बने हुए हैं। जिन पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है वे खुद ही नियम तोड़ रहे हैं। निजी निबंधन के नंबर वाले वाहनों का कॉमर्शियल इस्तेमाल कर राज्य के परिवहन विभाग को टैक्स का चूना लगाया जा रहा है। आम लोगों पर नियम तोड़ने पर लगातार डीटीओ कार्रवाई करते हैं, लेकिन जब बात अधिकारियों और उनके अधीनस्थ कर्मियों व पदाधिकारियों की बात सामने आती है तो सभी मौन हो जाते हैं। निजी निबंधन वाले नंबर लगे वाहनों के कॉमर्शियल इस्तेमाल को लेकर मंगलवार जिला परिवहन कार्यालय की पड़ताल की गयी। इसमें पाया गया कि दरभंगा जिला परिवहन कार्यालय में मुख्य अधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी और एमवीआई (मोटरयान निरीक्षक) को विभागीय पत्र के मुताबिक संविदा पर गाड़ी मुहैया कराई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.