मधुबनी, जनवरी 15 -- मधुबनी,एक संवाददाता। नगर भवन मधुबनी में गुरुवार को आशा फैसिलेटर के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को डीएम आनंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आशा फैसिलेटर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता बताते हुए सभी आशा फैसिलेटर को अपने-अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित जांच और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूक करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों ने जननी सुरक्षा योजना, एम्बुलेंस सेवा, प्रसव पूर्व एवं प्र...