विधि संवाददाता, मई 19 -- बिहार में पुलिस अपने अलग-अलग कारनामों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती है। अब पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस ने हथकड़ी लगाकर एक ऐसे आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया जिसे पहले ही जमानत मिल गई थी। अब इस मामले में केस के अनुसंधानकर्ता पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। दरअसल जानलेवा हमला करने के एक मामले में न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत की सुविधा प्राप्त किए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। अब यह इस केस के अनुसंधानकर्ता को महंगा पड़ सकता है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ईशा राज ने साठी थाना कांड संख्या 259/24 में कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त किए आरोपी मोती साह तथा रमेश महतो को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर इसे गंभीरता से लिया गया है। कोर्ट न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.