नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली के पीरागढ़ी में कार में मिली तीन लाशों की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने ढोंगी बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में यह मामला आत्महत्या लग रहा था लेकिन पता चला कि बाबा ने जिन्न के जरिए 'धनवर्षा' के नाम पर पीड़ितों को ठगा और उन्हें कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने उनसे 2 लाख रुपये भी लूट लिए। कमरुद्दीन यूपी, राजस्थान और दिल्ली में लगभग 6 हत्याओं में शामिल रहा है। वह महिलाओं की तस्वीरों के जरिए तंत्र-मंत्र का झांसा देता था।जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश पुलिस के अनुसार, जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोपी 72 वर्षीय कमरुद्दीन उर्फ बाबा मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद का है लेकिन लोनी में रह रहा था। आरोपी अपने ग्राहकों से महिलाओं की तस्वीरें मांगता था और उनसे वादा ...