जहानाबाद, जनवरी 30 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अमृषा वैस द्वारा आयोजित जनता दरबार में एक हैरतंगेज मामला सामने आया। कुर्था थाना स्थित चमंडी निवासी रेणु देवी द्वारा बताया गया कि मौजा बारा टोला देवदत बिगहा के स्व कारू यादव की एक मात्र बेटी हूँ। मेरे चचेरे भाई बलीराम यादव वगैरह ने जिन्दा आदमी को मृत बताकर फर्जी तरीके से रसीद कटवाकर जमीन को जबरजस्ती जोत रहे हैं। मना करने पर उक्त लोग झगड़ा करने लगते है। उन्होंने डीएम से निवेदन किया कि जमीन के कागजात की जांच करवाते हुए गलत व्यक्ति पर उचित कानूनी कार्रवाई करें। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जनता से साक्षात्कार में लगभग 42 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएं मुख्य रूप से भूमि विवाद, मार...