बागपत, फरवरी 13 -- बड़ौत। नगर के ऋषभ सभागार में भगवान आदिनाथ ज्ञान कल्याणक के अवसर पर जिनागम पंथ दिवस मनाया। मुनि विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम किया गया। इससे पूर्व नगर में धार्मिक सद्भावना हेतु बाइक रैली निकाली गई। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के ज्ञान कल्याणक दिवस पर भावलिंगी संत विमर्श सागर के सानिध्य में जिनागम पंथ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रालोद नेता अश्वनी तोमर, नीरज जैन, अतुल जैन, संजय, गुप्ता, राकेश जैन आदि की उपस्थिति में भगवान ऋषभदेव स्तंभ का शिलान्यास किया गया। इसके उपरांत जिनागम पंथ बाइक रैली निकाली गई। आचार्य संघ के सानिध्य में ब्रह्मचारी आशीष भैया और डा. श्रेयांस जैन के निर्देशन में जैन श्रद्धालुओं द्वारा जिनागम पंथ मनाया गया। आचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म में तीर्थंकर भगवान की पर...