मिर्जापुर, फरवरी 7 -- विंध्याचल (मिर्जापुर)। प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि जलजीवन मिशन का लगभग 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कहा, हमने गांव-गांव घूमकर प्रधानों से प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया है। किसी अन्य से हमें प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि जिनको मैंने हाथ पकड़कर खड़ा किया, वही आज किसी और से प्रेरित होकर मुझे आईना दिखा रहे हैं। स्वतंत्रदेव शुक्रवार शाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। मंदिर की परिक्रमा के बाद एक होटल में वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि विंध्य और बुंदेलखंड के ग्रामीणों को जलसंकट से मुक्ति मिल चुकी है। अब उनके चेहरे प्रसन्नता से खिले नजर आते हैं। कहा, हमारे कार्यकाल में न पेयजल दिक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.