नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों को होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देगी। इस योजना का लाभ पीएनजी कनेक्शन धारकों को भी मिलेगा।राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री सिलेंडर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक अहम और जनकल्याणकारी निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने उस योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2026 से दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष दो एलपीजी सिलेंडर के बराबर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।डीबीटी स्कीम के जरिए मिलेगा पैसा यह योजना दिल्ली सरकार की लक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह कल्याण नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की निर्धारित राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से परिवार के मुखिया के आधार-सीड...