लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जिनके घर कांच के बने होते हैं, उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने अखिलेश को संबोधित करते हुए कहा है कि, आपकी सरकार का कुख्यात नारा सबको याद है - समाजवादी पार्टी का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है! उन्होंने कहा कि पुराने अखबारों का हर पन्ना गवाही देता है कि सपा राज में माफिया लालबत्ती की गाड़ियों में घूमते थे। खुलेआम कानून को चुनौती देते थे। दंगे यूपी की पहचान बन गए थे, जातिवाद और भ्रष्टाचार अपने चरम पर था और आम जनता का जीना दूभर हो गया था। ये सब किसके संरक्षण में हो रहा था, यह बताने की जरूरत नहीं है। जनता जानती है और आप भी। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में दंगे भी बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.