आरा, फरवरी 5 -- पीरो, संवाद सूत्र। जितौरा जंगल महाल पंचायत के जितौरा में पावर सब स्टेशन और सहायक पुलिस थाना स्थापित किये जाने को लेकर मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ऊर्जा मंत्री से लेकर विधायक तक को मांग पत्र सौंपा है। जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह यादव ने मांग पत्र मिलने के बाद पावर सब स्टेशन और सहायक पुलिस थाना खोले जाने की दिशा में कारगर पहल करने का भरोसा दिलाया है। इतना ही नहीं राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं को खोलने की दिशा में भी पहल करने का निवेदन वित मंत्री से किया गया है। दर्जनों की संख्या में जितौरा से मिलने गये लोगों को प्रत्येक स्तर पर भरोसा दिलाया गया है। मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सहायक पुलिस थाना और पावर सब स्टेशन को लेकर जल्द ही स्वीकृति मिल जायेगी। हालांकि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.