सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर। कोतवाली देहात के सोनबरसा में धारदार हथियार और लाठी-डंडा से मारकर जितेंद्र यादव की हत्या करने के मामले में महाराष्ट्र में तैनात डॉक्टर सुनील मुंडे की गवाही शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज हुई। जिनसे वकील शेख नजर अहमद ने जिरह की। दो साल पूर्व सोनबरसा निवासी मृतक के पिता हृदय राम यादव ने हत्या के मामले में गांव के संदीप वर्मा, आलोक, अजय वर्मा, राम नरायन और जीतलाल पर मुकदमा दर्ज कराया था। चिकित्सक ने सनत कुमार यादव का सीटी स्कैन किया था। जिला जज सुनील कुमार की कोर्ट में अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.