पटना, अप्रैल 20 -- प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता को बनाया गया है। उनका मनोनयन तत्काल प्रभाव से किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। जितेन्द्र गुप्ता पहले भी तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा के समय कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पार्टी के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। गौरतलब है कि अभी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर निर्मल वर्मा काम कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.