पटना, फरवरी 19 -- बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने संगठन में फेरबदल किया है। पार्टी ने लखीसराय के खैरा निवासी जितेन्द्र कुमार पासवान को एससी-एसटी प्रकोष्ठ, जबकि शिवहर निवासी शमीम आलम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने इसकी घोषणा की। पार्टी ने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र राज्य में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बंगाल के मेदिनीपुर निवासी सोमनाथ पांडेय को पश्चिम बंगाल, जबकि राजकुमार किशन राव चौहान को महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...