जौनपुर, जनवरी 9 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष, महामंत्री सहित छह पदों के लिए गुरुवार को कराए गए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना करायी गई। इस दौरान जितेंद्र श्रीवास्तव को अध्यक्ष और आलोक विश्वकर्मा को महामंत्री निर्वाचित किया गया। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों ने खुशी जताया। अधिवक्ता भवन में पांच पदों के लिए कराए गए मतदान की मतगणना करायी गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव 164 मत पाकर 25 मतों से विजयी हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी बाबू राम को 139 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर आलोक विश्वकर्मा 160 मत पाकर 75 मतों के अंतर से विजई हुए। बृजेश कुमार को 85 मत, वेद प्रकाश श्रीवास्तव 42मत, सुभाष चंद्र मौर्य को 13 मत, संजय कुमार को तीन वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे 200 मत पाकर 98 मतों से विज...