मोतिहारी, मार्च 28 -- बनकटवा,एक संवाददाता। घर से निकले युवक की शव गुरुवार को जितना पुलिस ने प्रखंड कार्यालय से सटे सरेह से बरामद किया। युवक थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी ध्रुव प्रसाद यादव का 17 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार उर्फ मुनीफ है। छात्र बुधवार की संध्या में ही घर से निकला था। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजन काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण सरेह गए और टमाटर के खेत में शव को देखकर हल्ला करने लगे और इसकी जानकारी जितना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जितना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। घटना की जानकारी पर थाने पहुंचे सिकरहाना डीएसपी अशोक कुमार ने भी घटना की तहकीकात की। मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा बीए का छात्र था। दो माह पहले वह मुंबई गया जो होली के अवसर पर अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.