अलीगढ़, नवम्बर 18 -- यूपी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना आतंकवादियों से की। साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों का अड्डा बताया। मंत्री ने कहा कि जितने भी आतंकवादी हैं सभी मस्जिद और मदरसे से निकले हैं। इसलिए दोनों को बंद कर देना चाहिए। जो जितना अधिक पढ़ा मुसलमान है वह उतना बड़ा आतंकवादी है। भाजपा नेता और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। दिल्ली ब्लास्ट पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "आज तक जितने भी आतंकवादी पकड़े गए, वे मदरसों या मस्जिदों से हैं। इसलिए मदरसों और मस्जिदों को तत्काल बंद कर देना चाहिए, ताकि आतंकवाद को सांप के फन की तरह सिर कुचल दिया जाए। दिल्ली ब्लास्ट पर देश के किसी भी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.