भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता दवा देने के नाम पर अब कोई मनमानी सदर अस्पताल में नहीं चलेगी। शुक्रवार को सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने ड्रग काउंटर इंचार्ज प्रदीप कुमार समेत सभी फार्मासिस्ट व वितरण केंद्र पर तैनात नर्सों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह के निरीक्षण में पाया गया था कि डॉक्टर द्वारा पर्ची में दवा व उसके डोज की संख्या लिखे जाने के बावजूद दवा वितरण में मनमानी हो रही है। ऐसे में निर्देश है कि जितने दिन की दवा देने के लिए डॉक्टर पर्ची में लिखते हैं, उतने दिन की दवा हर हाल में देनी होगी। अगर इसमें लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...