लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 30 -- संसारपुर, संवाददाता। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज में सोमवार को जिझारपुर गांव से सटे खेतों में घूम रहे गौवंश को अपना निवाला बना लिया। बाघ गांव के करीब आकर गौवंश को घसीटते हुए एक गन्ने के खेत में ले गया। गांव में रास्ते पर बाघ के निशान देखकर ग्रामीणों में खेतों की दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। ब्लॉक बाँकेगंज की ग्राम पंचायत सिसनौर के मजरा जिझारपुर में सोमवार को गांव के पास आकर एक गौवंश को पास के ही गन्ने के खेत मे खींच ले गया। गांव के करीब रास्ते मे बाघ के पगचिन्ह देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे वन दरोगा प्रदीप पांडेय व वनरक्षक सागर कुशवाहा ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.