शामली, फरवरी 8 -- जिजौला में चौसाना-बिडौली मुख्य मार्ग पर स्थित बस स्टैंड अब यात्रियों के बजाय चाट पकौटी बनाने वालो का साधन बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक बस स्टैंड पर अवैध कब्जा कर भीतर चाट पकौटी व मिठाई की दुकान चला दी गई है, जिससे राहगीरों और सवारियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मामला सामने आने के बाद ग्राम प्रधान ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चौसाना बिडौली मार्ग पर जिजौला में बस स्टैंड ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया था, ताकि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर बस का इंतजार कर सकें। लेकिन अब हालात उलट हैं। बस स्टैंड के अंदर अस्थायी ढांचा खड़ा कर हलवाई की दुकान संचालित की जा रही है। चूल्हे की गर्मी, बर्तनों का ढेर और ग्राहकों की भीड़ के कारण यात्रियों के खड़े होने की जगह तक नहीं बची।ग्रामीणों का क...