वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग इमेरिटस प्रोफेसर डॉ. एचएस शुक्ल ने कहा कि शुरुआती चरण में पहचान होने पर कैंसर का उपचार संभव है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अपनी जिजीविषा मजबूत रखनी चाहिए। इससे इलाज में सहूलियत होती है। वह बुधवार को सर सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टर लाउंज में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि शासन की कई योजनाओं से पीड़ितों का आर्थिक भार भी कम होता है। अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि कैंसर मरीजों के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. मल्लिका तिवारी ने कहा कि लोग कैंसर के लक्षण को पहचानें। इस मौके पर सात कैंसर पीड़ितों ने अपना अनुभव साझा किया। सभी ने कहा कि जब कैंसर डिटेक्ट हुआ तो हमने ये मान...