हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर। निज संवाददाता सिविल कोर्ट परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीष हर्षित सिंह ने झंडोतोलन किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके कर न्यायाधीश, अधिवक्ता और कोर्ट कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस भव्य समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी ने नगर परिषद कार्यालय पर झंडोतोलन किया। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद कंचन कुमारी के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के अलावा पार्षदों और नगरपरिषद के कर्मी मौजूद रहे। हाजीपुर सर्किट हाउस के पास पद्मभूषण राम विलास पासवान की प्रतिमा स्थल परिसर में लोजपा के विरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर राज कुमार पासवान, संजय शर्मा, श्रीकांत ...