भागलपुर, जनवरी 24 -- सबौर संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो गांव में शुक्रवार को एक महिला को लाठी से मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला शिकायत करने थाना पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो निवासी राजू यादव बताया जाता है। लोदीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर घनश्याम कुमार ने कहा कि पारिवारिक विवाद में महिला को पीटकर घायल किया था। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.