भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो बिशनपुर गांव स्थित पोखर के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात साढ़े 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। अज्ञात बदमाशों ने युवक के कनपटी में गोली मारी है। जिससे वह वहीं गिर गया। युवक को गोली लगने की सूचना के बाद पोखर के समीप भागवत कथा सुनने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। तभी किसी ने नजदीकी थाने को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गिरे युवक को पुलिस गाड़ी से लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक वहां आइसक्रीम बेचने का काम करता था। पुलिस ने मौके से एक ऑटो चालक महाकाल यादव को भी गाड़ी पर बिठाकर सहयोग के लिए लाया है। थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि मृत युवक के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.