गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस टीम ने फेसबुक के जरिए जिगोलो सर्विस का लुभावना विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध थाना (पूर्व) की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालकर मेंबरशिप के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठते थे। इस ठगी का खुलासा अगस्त 2025 में हुआ, जब एक पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने फेसबुक पर जिगोलो सर्विस का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद उसे मेंबरशिप और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर झांसा दिया गया। आरोपियों ने झांसे में लेकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में बड़ी राशि ट्रांसफर करवा ली और बाद में संपर्क तोड़ दिया। सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.