पीलीभीत, मई 24 -- पूरनपुर। गुरुवार को जिओ ट्यूब आने के बाद काम में शुक्रवार से गति आ गई है। हालांकि काम समय से पूरा कराने को लेकर संशय है। वजह यह है कि शारदा नदी में पानी का जल स्तर बढ़ा हुआ है और ऐसे में बारिश समय से पहले शुरू हो गई तो क्षेत्रीय लोगों को परेशानियां हो सकती हैं। गांव को कटान से बचाने के लिए तीस जियो ट्यूब बैग की खेप गुरुवार को चंदिया हजारा पहुंच गई है। इन ट्यूब से ठोकर को बनाया जाएगा। इसके लिए कई बार ग्रामीण प्रशासन से मांग कर चुके हैं। हर साल शारदा नदी बारिश के दौरान गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर में तबाही मचाती है। कहने को काम तो होता है लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं हो पाता है। इस बार भी महज पत्थरों को लगाकर काम किया जा रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा था। ग्रामीणों की ओर से प्रशासन ने जियो ट्यूब लगवाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.