गौरीबाजार, सितम्बर 14 -- यूपी के देवरिया जिले में जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व पर रविवार शाम स्नान करने के दौरान दो बालकों और एक किशोरी की डूबकर मौत हो गई, जबकि तीन को लोगों ने बचा लिया। एक बालिका को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दोनों बालकों का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया। जिन बच्चों की दीर्घायु के लिए मांओं ने व्रत रखा था, उनके शव देखकर घरों में कोहराम मच गया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव की रहने वाली राधा (13) पुत्री पन्नेलाल अपनी मां अंजू देवी, बहन सृष्टि गुप्ता, गांव की अमृता, अंशिका के साथ जिउतिया पर्व पर पहलवान सिंह के पोखरे पर स्नान करने गई थी। इस दौरान अमृता, राधा और अंशिका गहरे पानी में चली गईं। लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इनमें से अमृता और राधा की हालत गंभीर देख परिजन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.