बांका, सितम्बर 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आश्विन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जीवित पुत्रीका अर्थात जिउतिया का व्रत जिलेभर की महिलाएं करेंगी। अपने संतान के जीवन में समृद्धि, लम्बी उम्र व उन्नति भरा जीवन हेतु महिलाएं इस पर्व को करतीं हैं। इस वर्ष जिउतिया का नहाय खाय 13 सितम्बर को होने जा रहा है जबकि निर्जला उपवास का व्रत 14 सितम्बर को होना है। इस उपलक्ष्य पर घर की मातायें व बहनें कई दिन पूर्व ही तैयारियां शुरु कर दी हैं। साथ ही शुक्रवार को बाजारों में रौनक देकने को मिली। इस पर्व को लेकर जिलेभर के बाज़ारों में डलिया, फल, पूजन सामग्री सहित खाजा की भारी मांग है। संतान के दीर्घायु हेतु इस पर्व में महिलाएं नहाय खाय से शुरू करतीं हैं, जबकि अगले दिन पूरे समय वे निर्जला उपवास रखती हैं। साथ ही अगले दिन जिउतिया का पारण प्रातः काल में पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.