मुंगेर, सितम्बर 14 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला तीन दिवसीय जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया। रविवार को महिलाएं 24 घंटे के निर्जला व्रत में रहेगीं। सोमवार की सुबह पारण के साथ व्रत संपन्न होगा। नहाय-खाय को लेकर शनिवार की सुबह से ही व्रती महिलाएं गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहंुचने लगी। बबुआ घाट, सोझी घाट एवं कष्टहरणी सहित अन्य घाटों पर स्नान के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ बबुआ घाट में रही। गंगा स्नान के लिए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पहंुची थी। सुबह से दोपहर तक स्नान के लिए गंगा घाटों पर व्रतियों की भीड़ लगी रही। व्रतियों ने गंगा स्नान के बाद जीमूतवाहन की पूजाकर संतान के लंबी उम्र की कामना की। सुरक्षा को लेकर घ...